कम प्रयोग करने वाले (लो यूसेज) उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड ब्रॉडबैंड प्लान-प्रोमोशनल प्रस्ताव

.     पंजीकरण -

विवरण

राशि

उपभोक्ता के पास लैंडलाइन कनेक्शन न होने की स्थिति में पंजीकरण एवं संस्थापन शुल्क।

 800/- रु.

उपभोक्ता के पास लैंडलाइन होने की स्थिति में संस्थापन शुल्क।

 300/- रु.

सामान्य मॉडम के लिए एकमुश्त अप्रतिदेय मॉडम सिक्योरिटी

300/-रु.

वाई-फाई मॉडम के लिए एकमुश्त अप्रतिदेय मॉडम सिक्योरिटी

 800/- रु.

.     रिचार्ज कूपन -

प्नान का नाम

 

कूपन की कीमत (एमआरपी) रु.

एफवी पर 10.3% की दर से सेवा कर , (रुपयो में)

अंकित मूल्य (रुपयों में_

मॉडम का शुल्क

(रुपयों में)

इंटरनेट शुल्क

(रुपयों में)

वैधता अवधि

प्रयोग

पीपीएलयूसी प्लान

100

9.30

90.70

50

40.70

30 दिन

200 MB

पीपीएलयूसी प्लान

1000

93.40

906.60

500

406.60

360 दिन

2.5 GB

टॉप अप

100

9.30

90.70

-

90.70

-

500 MB

 

 

 

 

 

 

 

 

टिप्पणी:

  1. वर्तमान समय में पोस्टपेड से प्रीपेड में स्थानानतरण नहीं होगा।
  2. वर्तमान लैंडलाइन उपभोक्ता भी इस प्लान का चयन कर सकते हैं।
  3. प्रीपेड इंटरनेट कनेक्शन के लिए बुकिंग, DSA द्वारा संचार हाट पर तथा 1500/22221500 पर की जा सकती है।
  4. एमटीएनएल ISP नोड पर डाटा डाउनलोड स्पीड 2 Mbps तक होगी।
  5. तकनीकी संभाव्यता को देखते हुए कनेक्शन दिया जाएगा।
  6. बुकिंग के समय पंजीकरण, संस्थापन तथा मॉडम के लिए न वापिस किए जाने वाला सिक्योरिटी शुल्क लिया जाएगा।
  7. उपभोक्ता का एकाउंट प्रारंभ होने की तिथि से 7 दिन की वैधता के साथ 50 MB के कॉम्पलीमेंटरी (मानार्थ) बैलेंस के साथ शुरु होगा।
  8. उपभोक्ता को बिना आउटगोइंग सुविधा के टेलीफोन कनेक्शन दिया जाएगा, उपभोक्ता VCC कार्ड द्वारा आउटगोइंग कॉल कर सकता है।
  9. वैधता अवधि के समाप्त होने के पश्चात 7 दिनों की अवधि के लिए छूट दी जाएगी, बैलेंस बाकी होने पर उपभोक्ता उससे इंटरनेट का प्रयोग कर सकता है।
  10. यदि उपभोक्ता छूट अवधि के दौरान रीचार्ज करवाता है तो उसका बैलेंस रीचार्ज में जोड़ दिया जाएगा।
  11. यदि उपभोक्ता छूट अवधि के दौरान रीचार्ज नहीं करवाता, तो उसकी राशि/प्रयोग जब्त कर लिया जाएगा तथा उपभोक्ता के द्वारा अपना एकाउंट रीचार्ज कराने तक कनेक्शन स्थगित कर दिया जाउगा। उसके पश्चात वैधता अवधि के लिए पहला दिना रीचार्ज की तिथि से माना जाएगा।
  12. यदि उपभोक्ता वैधता अवधि समाप्त होने के 30 दिनों के भीतर अपना एकाउंट रीचार्ज नहीं करवाता तो उसका एकाउंट स्थायी रुप से स्थगित कर दिया जाएगा।
  13. यदि उपभोक्त स्थायी स्थगन के पश्चात अपना एकाउंट रीचार्ज करवाना चाहता है, तो पुन: 100/-रु. एक्टीवेशन शुल्क लिया जाएगा।
  14. यदि उपभोक्ता वैधता अवधि की समाप्ति के पश्चात 60 दिनों तक अपना एकाउंट रीचार्ज नहीं करवाता तो उसका एकाउंट स्थायी रुप से बंद कर दिया जाएगा।
  15. एकाउंट के स्थायी रुप बंद होने के पश्चात उपभोक्ता को संचार हाट पर फिर से पंजीकरण कराना तथा संस्थापन शुल्क देना होगा। यदि मॉडम वापिस ले लिया गया है तो मॉडम केवल उसी क्षेत्र द्वारा जारी किया जाएगा।
  16. एमआरपी में मॉडम सेवा श्जल्क, प्रशासनिक शुल्क, सेवा शुल्क तथा लाइसेंस फीस शामिल है।

यह योजना दिनांक 07-03-2011 से 90 दिनों तक लागू रहेगी।